girish-chandra-yadav-chairs-coordination-meeting-and-public-welfare-campaign-preparation-in-sultanpur

सुलतानपुर में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप

सुलतानपुर। जनपद के विकास कार्यों को गति देने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को सुलतानपुर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस एवं कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय (राजबाबू), विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, जनपद के विभिन्न विधायकगण, जिलाधिकारी सहित शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आगामी जनकल्याण अभियानों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

समन्वय समिति की बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समन्वय समिति की बैठक में जनपद के विभिन्न विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही सरकार और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने पर जोर दिया गया।

5 जून से 21 जून तक चलेगा समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान

बैठक के दौरान केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान की तैयारियों पर भी व्यापक चर्चा की गई।

अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों, गरीब कल्याण योजनाओं, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने तथा अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प

बैठक में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिला है। उन्होंने कहा कि आगामी जन जागरूकता अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

सुलतानपुर के विकास को नई दिशा देने में सहायक होगा समन्वय

सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय (राजबाबू) ने कहा कि सरकार और प्रशासन का मजबूत समन्वय जनपद सुलतानपुर को विकास के नए आयाम प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से जनता की अपेक्षाओं को तेजी से पूरा किया जा सकेगा तथा विकास कार्यों में और अधिक गति आएगी।

बैठक के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने

Author Profile

Suyash Chitranshi
Suyash Chitranshi