सुलतानपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कुड़वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी समेत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुड़वार पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरैया पूरे विशेन नहर चौराहे के पास से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी को बहलोलपुर मोड़ के निकट दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मोईद उर्फ नरई पुत्र हबीब निवासी ग्राम ककरहवा मजरा कोटिया, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर तथा समीर पुत्र फय्याज निवासी ग्राम जमुवारी टिकरिया, थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कुड़वार में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त समीर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गोवध अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट सहित कुल 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
वहीं दूसरे अभियुक्त मोईद उर्फ नरई के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट और गोवध अधिनियम सहित कुल 3 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह भी क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की सूची में शामिल रहा है।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। अवैध हथियार रखने, संगठित अपराध में शामिल होने अथवा समाज में भय का माहौल बनाने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
