सुलतानपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र बूथ संख्या 388, पकड़ी में रविवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई तथा बूथ कमेटी का गठन कर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा अयोध्या मंडल के मुख्य प्रभारी सर्वेंद्र आंबेडकर उपस्थित रहे। इसके अलावा अयोध्या मंडल प्रभारी रमेश गौतम तथा बसपा सुलतानपुर के जिला सचिव राम आसरे भारती ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक रणनीति पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी दर्शन आम्बेडकर ने किया। इस अवसर पर विधानसभा महासचिव संतलाल गौतम, सेक्टर अध्यक्ष गोपी बौद्ध, बूथ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJune 14, 2026सड़क हादसे में समाजसेवी व शहीद वीर अब्दुल हमीद ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष मकबूल अहमद नूरी का निधन
Breaking NewsJune 14, 2026बसपा ने मिशन 2027 के तहत पकड़ी बूथ पर किया संगठन विस्तार, पूर्व MLC दिनेश चन्द्रा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Breaking NewsJune 14, 2026कुड़वार पुलिस की कार्रवाई में गैंगस्टर समेत दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
Breaking NewsJune 14, 2026इसौली में तेज हुई चुनावी हलचल, रामचंद्र मिश्रा ने जनसंवाद से भरी हुंकार, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान
