सुलतानपुर। सुलतानपुर की विधानसभा से भाजपा विधायक विनोद सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है और शिक्षामित्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनका मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया गया है, जिसका लाभ एक अप्रैल 2026 से मिलना शुरू हो चुका है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, सीडीओ, बीएसए और डीआईओएस समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों, रसोइयों और अनुदेशकों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलैस स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी।
इसके बाद विधायक विनोद सिंह शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दर्जनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है और युवा ही देश का भविष्य हैं।
अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक गोसाईगंज क्षेत्र के जोलीमीरगंज गांव पहुंचे, जहां हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल तिवारी द्वारा ज्येष्ठ मंगल पर आयोजित भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने धनजई स्थित तुलसीपुर गांव पहुंचकर श्री दुर्गा प्रसाद दूबे की पुत्री के विवाह समारोह में भाग लिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने जूड़ापट्टी गांव निवासी राजदेव सिंह के यहां आयोजित विवाह समारोह में भी शिरकत की और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। वहीं सुदनापुर के प्रधान मनोज वर्मा की पुत्री के विवाहोत्सव में शामिल होने के लिए दुर्गा मैरिज लॉन पहुंचे और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
नगर के लक्ष्मणपुर पयागीपुर मोहल्ले में संजय पाण्डेय के नवनिर्मित घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी विधायक पहुंचे और परिवारजनों को बधाई दी। इसके बाद गौरा गांव पहुंचकर जिला प्रचारक ऋषभ जी के यहां आयोजित विवाहोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और परिवार को मांगलिक शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक विनोद सिंह लगातार लोगों से मुलाकात करते रहे और विभिन्न सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
