अयोध्या। जनपद अयोध्या में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी (Ayodhya Heatwave Alert) ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं और हीट वेव (लू) का खतरा भी बढ़ गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आशीष पाठक ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा सिर को कैप, गमछा या छाते से ढककर रखें, जिससे लू के प्रभाव से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि शरीर को ढककर रखना और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है, ताकि डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की समस्या से बचा जा सके।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इन दिनों फूड प्वाइजनिंग और पेट से जुड़ी बीमारियों के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों को बासी भोजन से परहेज, ताजा और स्वच्छ भोजन का सेवन करने तथा बाहर के खाने और जंक फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
वहीं त्वचा रोग विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि तेज धूप के कारण रैशेज, फंगल इंफेक्शन और त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे बचने के लिए बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
डॉक्टरों का कहना है कि इस भीषण गर्मी के दौर में सावधानी और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। समय-समय पर पानी पीते रहें, धूप से बचें और स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Author Profile
Latest entries
AYODHYAApril 19, 2026Fire Safety Awareness Week: अयोध्या के मॉल ऑफ अवध में चला आग से बचाव जागरूकता अभियान
AYODHYAApril 19, 2026Ayodhya: परमहंस आचार्य को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
AYODHYAApril 19, 2026अयोध्या में बजरंग दल का प्रदर्शन, ‘लव जिहाद’ के खिलाफ जनजागरूकता अभियान तेज
AYODHYAApril 19, 2026Ayodhya Airport पर मॉक ड्रिल: सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता की हुई बड़ी परीक्षा, डमी आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया
