अयोध्या। जनपद अयोध्या के रिकाबगंज चौराहे पर बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘लव जिहाद’ (Love Jihad) के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के लोगों ने इसे जनजागरूकता अभियान बताते हुए समाज को सतर्क करने की बात कही।
प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद (VHP) से जुड़े नेता बंटी सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम बजरंग दल के संयोजन में आयोजित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि “जो लोग अभी जागरूक नहीं हैं, उन्हें जागरूक करना हमारा लक्ष्य है।” साथ ही उन्होंने दावा किया कि विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर निजी कंपनियों में भी इस तरह की घटनाओं की चर्चा सामने आ रही है, जिनका संगठन विरोध करता है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम में विहिप और बजरंग दल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
AYODHYAApril 19, 2026Fire Safety Awareness Week: अयोध्या के मॉल ऑफ अवध में चला आग से बचाव जागरूकता अभियान
AYODHYAApril 19, 2026Ayodhya: परमहंस आचार्य को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
AYODHYAApril 19, 2026अयोध्या में बजरंग दल का प्रदर्शन, ‘लव जिहाद’ के खिलाफ जनजागरूकता अभियान तेज
AYODHYAApril 19, 2026Ayodhya Airport पर मॉक ड्रिल: सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता की हुई बड़ी परीक्षा, डमी आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया
