अयोध्या। अग्निशमन सेवा सप्ताह (Fire Safety Awareness Week) के अंतर्गत जनपद अयोध्या में लोगों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मॉल ऑफ अवध, अयोध्या में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अयोध्या के निर्देशन में तथा फायर स्टेशन सेकंड ऑफिसर (FSSO) प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मॉल में मौजूद स्टाफ, दुकानदारों और अन्य लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
अग्निशमन विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अलार्म सिस्टम का उपयोग करें, फायर एक्सटिंग्विशर का सही तरीके से प्रयोग करें और आपातकालीन निकास (Emergency Exit) का इस्तेमाल करें। साथ ही शॉर्ट सर्किट और गैस लीक जैसी घटनाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को डेमो के माध्यम से आग बुझाने के तरीके भी समझाए गए, जिससे वे आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनता को प्रशिक्षित करना है, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जन-धन की हानि को कम किया जा सके।
अग्निशमन विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान पूरे सप्ताह जारी रहेगा, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर ऐसे ही जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
AYODHYAApril 19, 2026Fire Safety Awareness Week: अयोध्या के मॉल ऑफ अवध में चला आग से बचाव जागरूकता अभियान
AYODHYAApril 19, 2026Ayodhya: परमहंस आचार्य को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
AYODHYAApril 19, 2026अयोध्या में बजरंग दल का प्रदर्शन, ‘लव जिहाद’ के खिलाफ जनजागरूकता अभियान तेज
AYODHYAApril 19, 2026Ayodhya Airport पर मॉक ड्रिल: सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता की हुई बड़ी परीक्षा, डमी आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया
