सुलतानपुर। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र एडवोकेट के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर के विरोध में जुलूस निकाला जो कि शहर के तिकोनिया पार्क से लेकर डाकखाना चौराहा होते हुए बिजली विभाग दफ्तर तक पहुँचा, वहाँ विभाग के प्रति अपने विरोध को प्रदर्शित किया, बाद में राज्यपाल महोदया को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मेजिस्ट्रेट को सौंपा।
अपने संबोधन में जिला प्रवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार आम आदमी की जेब से दोगुना तीन गुना ज्यादा पैसा वसूल रही है जहाँ पहले हजार पंद्रह सौ रुपए बिल आता था वही अब पांच हजार रुपए बिल आ रहा है।
यूथ विंग के जिलाध्यक्ष रौनक सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर जनता के मन में ढेर सारे प्रश्न है जिसका जवाब सरकार और कंपनियों के पास नहीं है।
ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही लूट को बंद किया जाय और इसकी जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय।
इस मौके पर जिला महासचिव रामबिलास तिवारी, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दूबे, बौद्ध प्रांत उपाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव, लंभुआ प्रभारी भास्कर देव मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुमित दूबे, जिलाध्यक्ष महिला शकुंतला राव, खेल प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कोमल, बौद्ध प्रांत सचिव शहजादा शकील, लालजी मौर्य, एससी/एसटी जिलाध्यक्ष रमाशंकर गौतम, अरुण कुमार पाल, राम सुंदर, राम केवल, प्रिंस दूबे, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी, अशफाक अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
