सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा सुलतानपुर जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंचे। जिले में आगमन के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) स्थित गेस्ट हाउस में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सुलतानपुर सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने प्रभारी मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के दौरान विधायक विनोद सिंह ने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं, अधूरी योजनाओं तथा जनता से जुड़ी समस्याओं को प्रभारी मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।
विधायक विनोद सिंह ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रभारी मंत्री के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। वहीं प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान जिले के विकास को नई गति देने, विभिन्न विभागों के समन्वय तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य (MLC) शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारु निगम सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
BALDIRAIJune 13, 2026समरथपुर शिवाला में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, सवा ग्यारह घंटे के अखंड जाप के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
ACADEMICJune 13, 2026सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में जनरल सर्जरी विभाग का वीकली अकैडमिक सेशन संपन्न, सर्जिकल विषयों पर हुई गहन चर्चा
ENTERTAINMENTJune 13, 2026सुलतानपुर में फिल्म प्रेमियों के लिए खास मौका, लेखक सचिन सिंह के साथ देखिए कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’
BALDIRAIJune 13, 2026बाबा जंगली नाथन धाम में सजी जनचौपाल, MLC शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
