सुलतानपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी, युवाओं की भूमिका तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के योगदान पर विचार-विमर्श करना था। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के माननीय प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंक वर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के.एन.आई.पी.एस.एस. के पूर्व प्राचार्य, डॉ. राधेश्याम सिंह रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।
संस्थान के संस्थापक प्राचार्य प्रो. डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं चिकित्सा समुदाय को राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रो. डॉ. आशीष बनर्जी ने विकसित भारत के निर्माण में समाज एवं चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन डॉ. सौम्या सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।। इस अवसर पर डॉ. राजीव मौर्य, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. शालिनी सिंह सहित अन्य रेजिडेंट चिकित्सक एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल, सहायक आचार्य, दंत चिकित्सा विभाग ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजन समिति, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJune 16, 2026सुलतानपुर में सातवें बड़े मंगल पर भक्ति का सागर उमड़ा, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
BALDIRAIJune 16, 2026देहली बाजार में बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था की भीड़, भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने किया प्रसाद वितरण
BALDIRAIJune 16, 2026CHC डॉक्टर की कथित जातिगत टिप्पणी पर बढ़ा विवाद, BJP नेता ने डिप्टी सीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग
ACADEMICJune 16, 2026स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का सफल आयोजन
