सुलतानपुर। जिले के चर्चित विजय नारायण सिंह हत्याकांड में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। मामले में आरोपितों की दोबारा तलबी को लेकर दाखिल अर्जी पर सोमवार को सुनवाई पूरी हो गई। अपर जिला जज प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आदेश सुरक्षित रखते हुए 3 जून को फैसला सुनाने की तिथि निर्धारित की है। इस फैसले पर अब पूरे जिले की नजरें टिकी हुई हैं।
यह अर्जी मृतक विजय नारायण सिंह के भाई एवं मुकदमे के वादी सतीश नारायण सिंह की ओर से दाखिल की गई है। अर्जी में जयंत मिश्र, दीपक मिश्र और विनय तिवारी को मामले में दोबारा तलब किए जाने की मांग की गई है।
अभियोजन पक्ष ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने अदालत में अपनी दलीलें रखते हुए कहा कि घटना में इन सभी आरोपितों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने अदालत को बताया कि जिन लोगों की दोबारा तलबी की मांग की जा रही है, वे पहले से ही मुकदमे में नामजद थे।
अभियोजन पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मामले की विवेचना में गंभीर त्रुटियां करते हुए संबंधित आरोपितों को क्लीनचिट प्रदान कर दी। वादी पक्ष ने अदालत से आग्रह किया कि तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए आरोपितों को पुनः तलब किया जाए ताकि मामले की निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित हो सके।
7 अप्रैल 2024 को हुई थी सनसनीखेज हत्या
गौरतलब है कि 7 अप्रैल 2024 को शहर के दरियापुर तिराहे पर विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। मृतक कोतवाली नगर क्षेत्र के नरायनपुर गांव के निवासी थे।
घटना के बाद मृतक के भाई सतीश नारायण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अंबेडकर नगर जिले के महरुआ निवासी शूटर अजय प्रताप सिंह सिलावट के साथ-साथ दीपक मिश्र, जयंत मिश्र, विनय तिवारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, अन्य आरोपितों को दी क्लीनचिट
जांच के दौरान पुलिस ने अजय प्रताप सिंह सिलावट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी, जबकि अन्य नामजद आरोपितों को जांच में क्लीनचिट दे दी गई थी। अब वादी पक्ष उन्हीं आरोपितों को पुनः अदालत में तलब किए जाने की मांग कर रहा है।
अब 3 जून को आने वाला अदालत का फैसला इस चर्चित हत्याकांड की दिशा और आगे की कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। इस मामले को लेकर जिले में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी काफी चर्चा बनी हुई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
