सुलतानपुर। सुलतानपुर में रविवार को पुलिस प्रशिक्षुओं के वार्षिक दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी/साइबर क्राइम) विनोद कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दादूपुर स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में 653 प्रशिक्षुओं की सलामी ली, जिन्होंने अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।
इन 653 प्रशिक्षुओं को फॉरेंसिक, साइबर, तकनीकी और कानूनी शिक्षा में दक्ष किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस बृजेश कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों के परिजनों में उत्साह का माहौल देखा गया।
मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह ने इस अवसर को गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि आज का दिन पूरे भारत के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उत्तर प्रदेश के 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर एक साथ 55,466 पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण पूरा हुआ है।
डीजीपी ने बताया कि 55,000 से अधिक प्रशिक्षु एक ही समय, एक ही दिन और एक ही शपथ लेकर उत्तर प्रदेश में पुलिस के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हुए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रशिक्षण के लिए गहन तैयारी की गई थी और यूपी पुलिस ट्रेनिंग पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक प्रशिक्षु को पठन सामग्री उपलब्ध कराई गई।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
