सुलतानपुर। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार, बंधक बनाने और हत्या के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता को जंगल के एक कुएं से ग्रामीणों और पीआरवी-112 की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दूसरी ओर क्षेत्राधिकारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी और युवती के बीच पहले से प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में तहरीर में लगाए गए सभी आरोपों की वैज्ञानिक और निष्पक्ष तरीके से जांच की जा रही है।
“दिनांक 9 जुलाई, ग्राम कल्याण पट्टी, थाना शिवगढ़, जनपद सुल्तानपुर में दुष्कर्म की सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो ज्ञात हुआ कि प्रकरण प्रेम प्रसंग का है तथा एक ही समुदाय के हैं पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी श्री विनय गौतम की बाइटः- pic.twitter.com/OUysdo4CNh
— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) July 9, 2026
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है। आरोप है कि युवती शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया और जबरन पास के जंगल की ओर ले गए।
पीड़िता का आरोप है कि जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया। उसने यह भी बताया कि तीन आरोपियों में से दो ने अपने चेहरे पर काला कपड़ा बांध रखा था, जिसके कारण वह उनकी पहचान नहीं कर सकी। हालांकि पीड़िता के पिता ने अपनी तहरीर में पड़ोस के एक युवक को नामजद करते हुए दो अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया है।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि कथित घटना के बाद आरोपियों ने युवती के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे खोझवा के जंगल स्थित एक कुएं में फेंक दिया। बताया गया कि कुएं में पानी का स्तर कम होने के कारण युवती की जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।.बताया जाता है कि अगले दिन सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें कुएं से किसी युवती के रोने और मदद की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों के साथ परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पीआरवी-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त मदद से युवती को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।
पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर शिवगढ़ थाना पुलिस ने नामजद आरोपी और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, फोरेंसिक तथ्यों का परीक्षण कराने और गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी जारी है।
मामले पर क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि नामजद आरोपी और युवती का घर आमने-सामने है तथा दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी उपलब्ध साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल के निरीक्षण और अन्य तकनीकी एवं वैज्ञानिक तथ्यों का परीक्षण कर रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
