सुलतानपुर। जनपद में साक्षर भारत योजना के अंतर्गत कार्य कर चुके साक्षरता कर्मियों के सत्यापन को लेकर साक्षरता कल्याण समिति उत्तर प्रदेश ने आवाज बुलंद की है। समिति के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को पत्र सौंपकर सभी साक्षरता कर्मियों का सत्यापन कर उनका प्रमाणित विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराने की मांग की है।
समिति द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया कि निदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 तक प्रदेश भर के सभी साक्षरता कर्मियों का सत्यापित विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में जनपद स्तर पर भी इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाना जरूरी है।
पत्र में यह भी मांग की गई है कि जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं, ताकि वे अपने-अपने लोक शिक्षा केंद्रों के माध्यम से कार्यरत रहे साक्षरता कर्मियों का सत्यापन कर शीघ्र प्रमाणित रिपोर्ट उपलब्ध करा सकें। समिति का कहना है कि समय रहते पूरा डाटा शासन को भेजना आवश्यक है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक या तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो।
जिला अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि कई साक्षरता कर्मी लंबे समय से सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। यदि समय पर सत्यापन नहीं हुआ तो अनेक कर्मियों को योजनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले में गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।
इस दौरान समिति से जुड़े कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। प्रमुख रूप से अखिलेश भार्गव, प्रमोद गुप्ता, कंचन लता, राम आसरे तिवारी, प्रतिमा यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सत्यापन प्रक्रिया को गति देगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
