सुलतानपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम (IPS Charu Nigam) के निर्देशन में सुलतानपुर पुलिस ने ‘सुरक्षा चक्रव्यूह’ अभियान के तहत जिले भर के बैंकों और वित्तीय संस्थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न बैंकों, एटीएम केंद्रों और वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के साथ-साथ बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्डों की सतर्कता को भी परखा गया।
पुलिस अधिकारियों ने बैंक कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। सुलतानपुर पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे सघन चेकिंग अभियान जारी रखे जाएंगे, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था और मजबूत हो सके।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
