सुलतानपुर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में मंगलवार को शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
बकरीद त्योहार के दृष्टिगत शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु #SP_STR @ipsCharuNigam द्वारा भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया गया ‘रूट मार्च’।
🔹 पूरे जनपद को 5 सुपर जोन, 19 जोन और 89 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा के किए गए… pic.twitter.com/5Xzwoii9ZX
— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) May 27, 2026
पुलिस प्रशासन ने बकरीद को लेकर पूरे जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले को 05 सुपर जोन, 19 जोन और 89 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, ताकि हर क्षेत्र पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर सर्राफा बाजार, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने राहुल चौराहा, डाकघर, घंटाघर चौक सहित शहर के विभिन्न बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और प्रबुद्धजनों से संवाद कर त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील भी की।
प्रशासन की ओर से त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। पुलिस बल की लगातार निगरानी और गश्त से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक, अपुष्ट या आपत्तिजनक पोस्ट को बिना सत्यापन के आगे साझा न करें और अफवाहों से बचें।
Author Profile

Latest entries
BALDIRAIMay 27, 2026बकरीद को लेकर बल्दीराय पुलिस अलर्ट, वलीपुर बाजार में पीएसी के साथ निकला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त
LAMBHUAMay 27, 2026पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, लावारिस शव का पूरे विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार
Breaking NewsMay 27, 2026बकरीद को लेकर लंभुआ में प्रशासन अलर्ट, एसडीएम-सीओ ने किया पैदल मार्च, हुड़दंगियों को दी सख्त चेतावनी
Breaking NewsMay 27, 2026बकरीद को लेकर सुलतानपुर पुलिस अलर्ट, शहर में निकला फ्लैग मार्च, 5 सुपर जोन और 89 सेक्टर में बांटी गई सुरक्षा व्यवस्था
