सुलतानपुर। नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में विकास, जनसेवा और सौहार्द के तीन सफल वर्ष पूरे होने पर बुधवार को खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में एक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई देकर उपलब्धियों का जश्न मनाया।
कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर 25 खैराबाद के सभासद अरशद द्वारा किया गया, जहां सभी सभासदों और पालिका कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर खुशी साझा की। कार्यक्रम के दौरान आम के जूस के साथ आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया गया। पूरे आयोजन में विकास और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान नगर के विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई व्यवस्था, सड़क और प्रकाश व्यवस्था, जनहित से जुड़ी योजनाओं तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत बनाए रखना भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी नगरवासियों की अपेक्षाओं और जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कार्य जारी रखे जाएंगे।
स्नेह मिलन कार्यक्रम में मौजूद सभासदों और कर्मचारियों ने भी नगर में हुए विकास कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी जनहित और नगर के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि नगर पालिका के तीन वर्षों का यह सफर विकास और जनसेवा के साथ-साथ आपसी सौहार्द और समर्पण का भी प्रतीक रहा है।
Author Profile

Latest entries
SliderMay 27, 2026तीन वर्षों का विश्वास, विकास और जनसेवा बनी नगर पालिका सुलतानपुर की पहचान: सफल कार्यकाल के पूरे होने पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन
Breaking NewsMay 27, 2026सुलतानपुर में बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ सपा का प्रदर्शन: अनूप संडा बोले- अधिकारी लूट में मस्त, 10 दिन में सुधार नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
Breaking NewsMay 27, 2026गंगा दशहरा मेले के बाद धोपाप धाम में चला स्वच्छता अभियान: सेवार्थम फाउंडेशन की टीम ने संभाली जिम्मेदारी
BALDIRAIMay 27, 2026बल्दीराय में किसानों को बड़ी राहत: बीही निदूरा में युद्धस्तर पर चल रहा फार्मर रजिस्ट्री और अंश निर्धारण कार्य
