- 2026-27 बजट में पेयजल, सड़क, जलनिकासी और सौंदर्यीकरण कार्यों पर रहेगा विशेष फोकस
- बोर्ड बैठक में झील संरक्षण, पार्क विकास और मलिन बस्ती सुधार योजनाओं के प्रस्ताव भी हुए पारित
सुलतानपुर। नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के सभाकक्ष में मंगलवार को पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट समेत चार प्रमुख एजेंडों पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गए।
बैठक में नगर पालिका का वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित बजट पेश किया गया। प्रस्तावित बजट में अनुमानित आय 73 करोड़ 36 लाख रुपये रखी गई, जबकि पिछले वर्ष की 33 करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि को जोड़ते हुए लगभग 100 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय का प्रस्ताव बोर्ड द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट में शहर के बहुआयामी विकास को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि बजट पारित होने से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लागू करने में तेजी आएगी। साथ ही नगर की पेयजल व्यवस्था, मार्ग प्रकाश, सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत कर स्वच्छ एवं सुंदर सुलतानपुर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रस्ताव भेजे जाने को भी मंजूरी दी गई। इनमें झील संरक्षण कार्यक्रम, नगरीय झील-तालाब-पोखर संरक्षण योजना, नगरीय पेयजल कार्यक्रम, पार्क निर्माण एवं विकास योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, मलिन बस्ती विकास योजना तथा सीवरेज एवं जल निकासी से जुड़ी योजनाएं शामिल रहीं। इसके अलावा शहर के चौराहों और पार्कों के सौंदर्यीकरण तथा वार्डों में विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
चर्चा के दौरान सभासद संजय कप्तान, प्रवीण मिश्र, भैयादीप सिंह, मो. जाहिद, गिरीश मिश्र, दिनेश चौरसिया, विजय कुमार जायसवाल, रमेश सिंह तथा अफजल अंसारी सहित कई सदस्यों ने जनहित एवं पालिकाहित से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए।
विशेष संकल्प बैठक में 25 वार्डों के सभासदों, 5 नामित सभासदों और शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित कुल 34 में से 32 सदस्यों की उपस्थिति रही, जिसे पालिका प्रशासन ने सराहनीय बताया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
