सुलतानपुर। सुलतानपुर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में भूमि पर अवैध कब्जा और जालसाजी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित वकील अहमद की तहरीर पर पुलिस ने एक संगठित भू-माफिया गिरोह के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले के अनुसार, घरहा खुर्द निवासी वकील अहमद ने आरोप लगाया है कि ग्राम लोलेपुर स्थित उनकी गाटा संख्या 95 की भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि संबंधित लोगों ने बगल की जमीन (गाटा संख्या 105ख) के बैनामे की आड़ में अपने निर्धारित हिस्से (1688 वर्ग मीटर) से अधिक करीब 2600 वर्ग मीटर भूमि का फर्जी बैनामा और एग्रीमेंट तैयार कर लिया।
पीड़ित ने फखरुद्दीन, शमीम उर्फ लेरुआ, अतीक अहमद समेत तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों पर संगठित गिरोह बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जमीनों पर अवैध कब्जा कर वसूली करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह के खिलाफ पहले भी कोतवाली नगर थाने में फर्जी बैनामे से संबंधित मामला दर्ज हो चुका है।
वकील अहमद का कहना है कि जब उन्होंने अपनी जमीन पर हो रहे कब्जे का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह मौके से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई।
पीड़ित ने पुलिस से गाटा संख्या 95 पर हो रहे अवैध कब्जे को तत्काल रुकवाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
