सुलतानपुर। जनपद में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष के नेतृत्व में तिकोनिया पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी कुमार हर्ष, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी बाबू राम एवं उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सभी अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके सामाजिक योगदान, संवैधानिक मूल्यों और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराते हुए शपथ दिलाई।
इसी क्रम में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में जिला विकास अधिकारी गजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में एक अन्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों पर चर्चा की।
जनपद के अन्य सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी आंबेडकर जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के आदर्शों और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
