सुलतानपुर। प्रतिभा, मेहनत और नवाचार के दम पर कम उम्र में बड़ी पहचान बनाने वाली सुलतानपुर की युवा इन्फ्लुएंसर स्तुति दुबे को शिक्षा, तकनीक और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “कुशभवनपुर रत्न 2026” सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
बल्दीराय क्षेत्र के पूरे चौपाई उपाध्याय का पुरवा निवासी और कक्षा 9 की छात्रा स्तुति दुबे ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा और निरंतर मेहनत से एक अलग पहचान बनाई है। शिक्षा और समाज के प्रति सकारात्मक सोच के साथ शुरू हुआ उनका सफर आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में स्तुति दुबे ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। शुरुआत में उनका उद्देश्य अंग्रेजी बोलने की क्षमता को विकसित करना और लोगों को सीखने के लिए प्रेरित करना था। धीरे-धीरे उनके शैक्षिक, प्रेरणादायक और सामाजिक जागरूकता से जुड़े वीडियो लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय भूमिका निभाई, जहां व्यक्तित्व विकास, शिक्षा और सकारात्मक सोच से जुड़े उनके वीडियो को लोगों ने काफी सराहा।
विद्यालयी जीवन में भी स्तुति लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। उन्होंने अंग्रेजी भाषण, वाद-विवाद, निबंध लेखन और विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं में लगातार कई वर्षों तक प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यालय में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी वक्ता के रूप में भी पहचान मिली है।
शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ स्तुति ने स्काउटिंग और कोडिंग के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है और कई सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा उन्हें अन्य छात्रों से अलग पहचान दिलाती है।
कटका क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एवं अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक, मां कामाख्या धाम के पीठाधीश्वर इंद्रेश कौशिक महाराज ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां शिक्षा, तकनीक और आत्मविश्वास के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और स्तुति दुबे जैसी प्रतिभाएं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
समारोह में मौजूद लोगों ने भी उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
