सुलतानपुर। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुलतानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ उत्तर प्रदेश और थाना चांदा पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब 90 लाख रुपये कीमत का 360 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई शुक्रवार को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की गई। एसटीएफ उत्तर प्रदेश और थाना चांदा पुलिस की संयुक्त टीम ने चांदा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर एक ट्रक को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया।
संयुक्त टीम ने मौके से दीपक कुमार महतो पुत्र किशोर महतो निवासी पिपरौन, थाना हरलाखी, जनपद मधुबनी (बिहार) को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 360 किलोग्राम अवैध गांजा, एक ट्रक (बीआर 09 जीबी 5529), एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, तीन एटीएम कार्ड तथा एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। दीपक कुमार महतो ने बताया कि वह लंबे समय से ट्रक चालक का कार्य करता था। इसी दौरान उसकी पहचान कुछ ऐसे लोगों से हुई, जिन्होंने उसे अवैध गांजा तस्करी के कारोबार से जोड़ दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा उड़ीसा से लाया गया था और इसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई किया जाना था। तस्करी के इस नेटवर्क के जरिए वह हर खेप पहुंचाने पर लगभग 50 हजार रुपये तक की कमाई करता था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा प्रदेश के किन-किन जिलों में मादक पदार्थों की सप्लाई की जानी थी। इस मामले में थाना चांदा पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
