shivgarh-police-arrested-two-accused-with-illegal-ganja-sultanpur

सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शिवगढ़ पुलिस ने 2.45 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सुलतानपुर। जनपद में अपराध पर नियंत्रण और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान शिवगढ़ थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच में लगे हुए थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने दो अलग-अलग अभियुक्तों को पकड़कर उनके कब्जे से कुल 2 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में धीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोड़े सिंह, पुत्र स्वर्गीय सत्यदेव सिंह, निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना शिवगढ़ के पास से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा तथा रमाशंकर शुक्ला, पुत्र स्वर्गीय शारदा, निवासी ग्राम मनोरथपुर थाना शिवगढ़ से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना शिवगढ़ में मु0अ0सं0 72/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद दोनों आरोपियों को सोमवार को माननीय न्यायालय सुलतानपुर में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
-प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा
-उपनिरीक्षक रमाकांत त्रिपाठी
-हेड कांस्टेबल कमल सिंह पटेल
-हेड कांस्टेबल श्यामनरायन
-कांस्टेबल विपिन कुमार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार के अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

Suyash Chitranshi
Suyash Chitranshi