सुलतानपुर। समाज सेवा, सहयोग और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में लगातार कार्य कर रहे सेवार्थम फाउंडेशन ने एक बार फिर सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में पहल करते हुए सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने धोपाप मंडल के बेलौना ग्रामसभा का दौरा कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों से मुलाकात की तथा उनके योगदान को सम्मानित किया।
यह कार्यक्रम सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा, प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी एवं जिला संगठन मंत्री प्रतापगढ़ अजय प्रताप सिंह ने बेलौना ग्रामसभा पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन पदाधिकारियों ने ग्राम प्रमुख हनुमान प्रसाद मिश्र, पुरवा प्रमुख आलोक कुमार, अंगद सिंह, हनुमान प्रसाद शर्मा, प्रेम लाल विश्वकर्मा, मनोज कुमार सहित अन्य सम्मानित ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की।
इस अवसर पर ग्राम विकास, सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वर्तमान एवं पूर्व ग्राम प्रधानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन की ओर से उन्हें पटका पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास और जनहित में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई।
सेवार्थम फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेतृत्व की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे लोगों को सम्मानित करना समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य करता है।
फाउंडेशन ने दोहराया कि वह भविष्य में भी समाज सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsMay 20, 2026हाईकोर्ट का सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को निर्देश: स्टाफ नर्स की शिकायत पर दो माह में लें फैसला
Breaking NewsMay 20, 2026स्मार्ट मीटर और बिजली निजीकरण के खिलाफ CPI का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Breaking NewsMay 20, 2026सुलतानपुर में गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत से हाहाकार, 10–15 दिन तक एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर उपभोक्ता
Breaking NewsMay 20, 2026ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा कारोबारियों का प्रदर्शन, जनस्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
