seva-sankalp-diwas-celebrated-by-akhil-bharatiya-udyog-vyapar-mandal-sultanpur

सेवा संकल्प दिवस पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया शरबत वितरण, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

सुलतानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बुधवार को पूरे उत्साह और सामाजिक सेवा भावना के साथ ‘सेवा संकल्प दिवस’ मनाया गया। यह दिवस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की सभी जिला इकाइयों द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें जरूरतमंदों, राहगीरों और श्रद्धालुओं को फल, शरबत एवं अन्य सामग्री वितरित की जाती है।

इसी क्रम में सुलतानपुर जनपद में भी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भव्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प दिवस’ तथा ‘बड़े मंगल’ के पावन अवसर पर विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।

कार्यक्रम के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा संकल्प दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है। इसी भावना के तहत हर वर्ष सेवा संकल्प दिवस पर जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भीषण गर्मी के बीच शरबत वितरण की व्यवस्था लोगों के लिए राहत का माध्यम बनी। कार्यक्रम स्थल पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरे अनुशासन और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की।

इस आयोजन को सफल बनाने में संगठन के कई वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जिला प्रभारी परविंद्र भालोठिया, जिला संरक्षक अजय जायसवाल, जिला संगठन महामंत्री अमरचंद साहू, जिला मंत्री सुनील सिंह, जिला संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह, नगर महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, जिला युवा अध्यक्ष श्याम सुंदर कसौधन, युवा नगर अध्यक्ष भोलानाथ सोनी, बजरंगी साहू, यश जायसवाल, अमनमोहन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा की ओर से जिला अध्यक्ष पूनम अग्रहरि, गीता शर्मा, विकासवती श्रीवास्तव, सुनीता टंडन, आरती शर्मा, गीता गुप्ता तथा अमरेश कुमारी यादव समेत अनेक महिला पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Author Profile

Suyash Chitranshi
Suyash Chitranshi