सुलतानपुर। सुलतानपुर के विवेकानंद नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज में बुधवार को विद्यालय अभिभावक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कक्षा 6 के छात्रों के माता-पिता ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन सरस्वती वंदना से पठन-पाठन शुरू होता है। छात्रों का अवकाश मध्याह्न भोजन मंत्र और वंदेमातरम् के साथ होता है।
प्रधानाचार्य त्रिपाठी ने कहा कि हमारी शैक्षिक परंपरा राष्ट्रीयता की भावना और नैतिक मूल्यों से जुड़ी हुई है। उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए उन्हें पर्याप्त समय दें और उनके साथ बैठें।
मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष आलोक कुमार आर्य ने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों पर अपनी विचारधारा न थोपें, बल्कि उन्हें वैसा ही बनने दें जैसा वे चाहते हैं। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने में सहयोग करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने अभिभावक-आचार्य संपर्क को छात्रों की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह संपर्क छात्रों के शैक्षिक उन्नयन में सहायक होता है।
सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष बलराम कसौधन और प्रबंध समिति के सदस्य शिक्षाविद् शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विद्या भारती की सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा की काशी प्रांत की मेरिट सूची में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 5 और 8 के 32 छात्रों को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व, कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ आचार्य शरद श्रीवास्तव ने अतिथियों का परिचय कराया। वरिष्ठ आचार्या रंजना पाण्डेय ने कार्यक्रम की प्रस्ताविकी प्रस्तुत की। शशी द्विवेदी ने अतिथियों, अभिभावकों और कार्यक्रम के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव चतुर्वेदी ने किया।
इस अवसर पर अखिलेश पांडेय, नीरज पाण्डेय, पूजा शुक्ल, उदयशंकर दूबे, प्रतिभा मिश्रा, रागिनी मिश्रा, आयुष सोनी, अभिनव टण्डन, गोपाल सिंह, अश्विनी कुमार तिवारी, आभा मिश्रा, गरिमा सिंह और प्रीति यादव सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
