सुलतानपुर। जनपद सुलतानपुर के इसौली क्षेत्र में आयोजित भारत संकल्प सम्मेलन के दौरान भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव के आगमन पर अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। पूरे क्षेत्र में उत्साह, जोश और जनसमर्थन का ऐसा माहौल देखने को मिला जिसने सम्मेलन को एक विशाल जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान कर दिया।
कार्यक्रम के तहत रवनिया में भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री बबिता तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने राज्यसभा सांसद संगीता यादव का फूल-मालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत स्थल पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और सांसद के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी जी.पी. तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री राजेश पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि मोंटी मिश्रा, मंडल महामंत्री रवि प्रकाश मिश्रा, मंडल मंत्री पंकज सोनी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, विश्वनाथ तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, रामचन्द्र पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलराम मिश्रा, विवेक मिश्रा कटावाँ, अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह, विनय पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं और आमजन के उत्साह को देखकर राज्यसभा सांसद संगीता यादव भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद जिस प्रकार क्षेत्र के लोगों ने घंटों उनका इंतजार किया और स्नेह व सम्मान प्रदान किया, वह उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने इस सम्मान के लिए विशेष रूप से बबिता तिवारी सहित सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
सांसद संगीता यादव ने कहा कि यह स्वागत किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प, भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और जनता के अटूट विश्वास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता निरंतर कार्य कर रहे हैं और जनता का बढ़ता समर्थन इसी विश्वास का प्रमाण है। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने क्षेत्र के अनेक लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
