सुलतानपुर। जनपद के कूरेभार चौक के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को लगभग तीन बजे सुलतानपुर की ओर से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक रोडवेज बस कूरेभार चौक की तरफ तेज गति से बढ़ रही थी। इसी दौरान बस ने आगे चल रही एक्टिवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा सवार युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस को भी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बस में सवार यात्रियों में भी कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही जीवनदायिनी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कूरेभार पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायल की पहचान अभिषेक श्रीवास्तव (32 वर्ष) पुत्र निवासी सेऊर चमुरखा, थाना कूरेभार के रूप में की।
सीएचसी कूरेभार में तैनात डॉ. पी. जहीर खान और उनकी टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान युवक की स्थिति गंभीर पाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही कूरेभार थाने के उपनिरीक्षक राजेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और एक्टिवा को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। इसके बाद दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
