सुलतानपुर। सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के पुत्र पुलकित सिंह ने अपनी पत्नी आयुषी सिंह के साथ नगर के प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों सम्मानित व्यवसायियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। बातचीत के दौरान व्यापारियों द्वारा रखी गई विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए विधायक विनोद सिंह के माध्यम से हरसंभव प्रयास करने का भरोसा भी दिलाया गया।
पुलकित सिंह ने कहा कि जनता और व्यापारियों का विश्वास ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने बताया कि उनके पिता विधायक विनोद सिंह ने क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अनेक विकास कार्य कराए हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अभी भी प्रगति पर हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
नगर भ्रमण की शुरुआत संयुक्त व्यापारी सुरक्षा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सागर से मुलाकात के साथ हुई। इसके बाद उनके नेतृत्व में पुलकित सिंह और आयुषी सिंह ने शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों और प्रतिष्ठानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाधमंडी स्थित अशोक इलेक्ट्रॉनिक्स पर मनोज कसौधन, बलबीर सायकिल प्रतिष्ठान पर हरजीत सिंह ‘रिंकू’, बाधमंडी स्थित बीकानेर स्वीट्स पर रावल सिंह, नमक मंडी स्थित सत्यम ट्रेडिंग कंपनी के सुरेश कुमार अग्रवाल, पुरानी बाजार स्थित गुप्ता बेकरी के संचालक अजय गुप्ता, किराना मंडी में हरिश्चंद्र प्रतिष्ठान पर पल्लू गुप्ता, किराना व्यापारी मुरारी कसौधन, श्याम सुंदर, बलराम कसौधन, सब्जी मंडी स्थित विजय चायपत्ती दुकान पर आशीष गुप्ता तथा एफएमसीजी डीलर अखिल अग्रवाल सहित नगर के दर्जनों प्रतिष्ठित व्यवसायियों से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने बाजार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, स्थानीय सुविधाओं और जनहित से संबंधित समस्याओं को विस्तार से रखा। पुलकित सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर तक पहुंचाने और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
व्यापारियों से बातचीत के दौरान पुलकित सिंह ने कहा कि विधायक विनोद सिंह हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि कई योजनाएं अंतिम चरण में हैं और जल्द ही जनता को उनका लाभ मिलेगा। बैठक और जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर के व्यापारियों ने भी पुलकित सिंह और विधायक विनोद सिंह के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
नगर भ्रमण के दौरान पुलकित सिंह और आयुषी सिंह के साथ हिमांश केसरवानी, शुभम श्रीवास्तव और जतिन गुप्ता भी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
