सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुलतानपुर जिले में नई जिम्मेदारी का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने परमात्मा यादव को समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
परमात्मा यादव लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के परसरामपुर (कृष्णा नगर) के निवासी हैं और लंबे समय से समाजवादी पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले परमात्मा यादव ने संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए पार्टी के विस्तार और मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
परमात्मा यादव का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही समाजवादी विचारधारा के साथ शुरू हुआ। उन्होंने छात्र राजनीति के दौरान पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों में जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं और संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया।
वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी के जिला सचिव के पद पर कार्यरत थे। संगठन में उनके लंबे अनुभव, सक्रिय भागीदारी और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए नेतृत्व ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। लम्भुआ क्षेत्र में परमात्मा यादव की अच्छी पकड़ मानी जाती है। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत संपर्क को देखते हुए यह नियुक्ति संगठन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जैसे ही परमात्मा यादव की नियुक्ति की सूचना कार्यकर्ताओं और समर्थकों तक पहुंची, उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला निर्णय बताते हुए नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
बधाई देने वालों में इं. राममूर्ति चौरसिया, संतराम यादव, दुर्गेश तिवारी, सुनील चौरसिया, रमेश यादव, शुभम पाल, दीपक यादव, अमित यादव, मो. रिजवान, सतनारायण पाल, राकेश कुमार पाल, शिवम पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, अली अहमद, नीरज, प्रधान राजेश यादव तथा प्रधान राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
