सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के कादीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड में 13 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित चार दिवसीय प्रान्तीय योग प्रशिक्षण वर्ग (काशी प्रान्त) का समापन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। योग, स्वास्थ्य और भारतीय जीवन पद्धति पर केंद्रित इस प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न जिलों से आए आचार्य एवं आचार्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक दयाराम यादव, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रहरि, योग प्रशिक्षक राजीव कुमार एवं प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।
इस प्रान्तीय योग प्रशिक्षण वर्ग में काशी प्रान्त के 9 संकुलों के अंतर्गत 12 जिलों — प्रयागराज, कौशाम्बी, भदोही, मीरजापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, सुलतानपुर, प्रतापगढ़ और अमेठी — से आए शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान योग, स्वास्थ्य जागरूकता, भारतीय संस्कृति और संतुलित जीवनशैली से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण वर्ग के चौथे दिन आयोजित विशेष सत्र में “मानव शरीर की संरचना एवं हड्डियों की कार्यप्रणाली” विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान हुआ। विद्यालय के जीव विज्ञान प्रवक्ता हरिश्चंद्र यादव ने मानव शरीर में पाई जाने वाली हड्डियों की संख्या, संरचना, नाम और उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि योग में हड्डियों, विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शरीर का संतुलन, लचीलापन और स्वस्थ जीवनशैली मजबूत अस्थि संरचना पर निर्भर करती है। उन्होंने खोपड़ी, पसलियों, हाथों और पैरों की प्रमुख हड्डियों की कार्यप्रणाली को भी सरल तरीके से समझाया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक दयाराम यादव ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं।
प्रशिक्षण वर्ग में शामिल आचार्य एवं आचार्याओं ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और व्यवहारिक बताया। प्रतिभागियों ने कहा कि योग और स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी कार्यशालाएं समाज में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
