सुलतानपुर। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) सोमवार को अपने प्रभार वाले जिले सुलतानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जिला पंचायत में आयोजित एक प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला।
राजभर ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट सभी पीएम रिपोर्ट को मानते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव से पीएम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज मंगाने की अपील की। राजभर के अनुसार, लड़की का लड़के से प्रेम प्रसंग था, जिसके कारण अनबन हुई और उसने अकेले गंगा में कूदकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि लड़की की 25 तारीख को शादी थी और वह उसी लड़के से शादी करना चाहती थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई और लड़का जेल में है।
राजभर ने अखिलेश यादव पर चुनिंदा घटनाओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जब बाराबंकी में यादव राजभर की हत्या करता है, तब अखिलेश जी वहां नहीं जाते। देवरिया में यादव राजकुमार चौहान को गोली मारता है, तब भी वह नहीं जाते। कौशांबी में पाल की बेटी के साथ चार लोग बलात्कार कर उसकी हत्या कर देते हैं, पीएम रिपोर्ट आती है, लेकिन वह वहां भी नहीं जाते।”
राजभर ने सवाल किया कि अखिलेश यादव को सिर्फ गाजीपुर ही क्यों दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को पहले पीएम रिपोर्ट पढ़नी चाहिए, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल चैट की जांच करनी चाहिए, जिससे उन्हें सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी। राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ब्राह्मण बनाम बैकवर्ड की राजनीति कर जातीय संघर्ष कराना चाहते हैं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक राजेश गौतम और भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी सहित कई नेता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
