सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के अखंडनगर क्षेत्र स्थित श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में थाना अखंडनगर के इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार वर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा के प्रति जागरूक होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना है।
इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में छात्राएं बिना डर के पुलिस और प्रशासन की मदद लें। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया और उन्हें जागरूक किया गया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और अन्य सुरक्षा सेवाओं की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती मनीषा पांडे और श्रीमती रीता सिंह ने भी छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और किसी भी गलत गतिविधि का विरोध करने का आह्वान किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस टीम एवं शिक्षकों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
