- श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात
- जिलाधिकारी ने 24 मई तक काम पूरा करने के सभी विभागों को दिए निर्देश,26 मई को है गंगा दशहरा का पर्व
सुल्तानपुर। गंगा दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन 10 दिन पहले ही अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने शनिवार को धोपाप धाम घाट व राम मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने साफ कहा कि 26 मई को गंगा दशहरा स्नान पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
एसपी चारु निगम ने कहा, “श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पिछले वर्षों में जो कमियां रही हैं, उन्हें इस बार पूरी तरह दूर किया जाएगा। बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती से लेकर महिला सुरक्षा तक हर बिंदु पर पुख्ता इंतजाम होंगे।”
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने पीडब्लूडी,सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग को 24 मई तक सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। घाट की सफाई, प्रकाश, स्वच्छ पेयजल, अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम, एंबुलेंस व कंट्रोल रूम समय से चालू करने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिकों एवं मेला समिति के लोगों ने पिछले अनुभव साझा किए। अतिरिक्त पुलिस बल, घाट के एंट्री पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे, रूट डायवर्जन व भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिसिंग की मांग की गई।
निरीक्षण में SDM प्रीति जैन, CO लंभुआ ऋतिक कपूर समेत लंभुआ व कादीपुर तहसील के संबंधित अधिकारी व पूर्व विधायक देवमणि दूबे,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शुभम सोनकर व संजय पन्ना सिंह मौजूद रहे। 26 मई को धोपाप धाम में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
