सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “विशेष जनसंपर्क अभियान” के तहत इसौली विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। इसी क्रम में समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री मनीषा पाण्डेय ने बल्दीराय मंडल क्षेत्र में प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान मनीषा पाण्डेय ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग का समग्र विकास है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ला भी उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
मनीषा पाण्डेय ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। घर-घर जनसंपर्क के दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन, आशीर्वाद और अपनत्व प्राप्त हुआ, जो सामाजिक और राजनीतिक दायित्वों को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के बल पर ही विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। भाजपा की नीतियां और योजनाएं समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव गांवों और कस्बों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
भाजपा नेत्री ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने “हर घर विकास, हर जन का सम्मान” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि के लिए कार्य जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
