सुलतानपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। ‘प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान’ के तहत भाजपा पदाधिकारी जिले के सभी 26 मंडलों में पहुंचकर प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, समाजसेवियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और अन्य सम्मानित नागरिकों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नगर मंडल प्रभारी अयोध्या प्रसाद वर्मा, मंडल अध्यक्ष रीना जायसवाल एवं अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर उन्हें केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिकाएं भेंट की गईं। साथ ही राष्ट्र निर्माण, क्षेत्रीय विकास और नागरिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है और भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकार के प्रयासों से नहीं बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी से ही साकार होगा। इसी उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर संवाद स्थापित कर रहे हैं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं।
उधर भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने धम्मौर मंडल क्षेत्र में सेवानिवृत्त सैनिकों, शिक्षकों, समाजसेवियों तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।
भाजपा द्वारा आगामी कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय कर दी गई है। मीडिया प्रमुख के अनुसार 14, 15 और 16 जून को जिले के सभी ब्लॉकों में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 17 जून को पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन होगा, जबकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी मंडलों में योग शिविर लगाए जाएंगे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
