लखनऊ। लखनऊ से हज-2026 (Hajj 2026) के लिए पहली उड़ान 22 अप्रैल को रवाना होगी। इसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर में आयोजित की गई, जिसमें हज यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
22 अप्रैल को पहली उड़ान
अधिकारियों के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को फ्लाईनास एयरलाइंस की पहली उड़ान हज यात्रियों को लेकर लखनऊ से रवाना होगी। इससे पहले हज हाउस परिसर में सुबह 7 बजे एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद पहली बस को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया जाएगा।
यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम
हज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हज हाउस में ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही यात्रियों को छोड़ने आने वाले परिजनों के लिए बाहर टेंट, कालीन और कूलर की व्यवस्था की गई है। यात्रियों के लिए कैंटीन, नमाज की व्यवस्था और State Bank of India का कैंप भी लगाया जाएगा, जहां मुद्रा विनिमय की सुविधा उपलब्ध होगी।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
गर्मी को देखते हुए खास प्रबंध
गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडे और स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं की दुकानों की भी व्यवस्था हज हाउस परिसर में की जा रही है। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन की प्राथमिकता है कि हज यात्री बिना किसी परेशानी के इस पवित्र यात्रा पर रवाना हों।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
