लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दो दिवसीय ‘दुग्ध स्वर्ण महोत्सव 2026’ (Dugdha Swarn Mahotsav 2026) का भव्य आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास मुकेश कुमार मेश्राम, दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के. सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
गो संरक्षण पर सरकार का जोर
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि राज्य सरकार गो संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7,500 से अधिक गो संरक्षण केंद्र संचालित हैं, जहां लगभग 13.5 लाख गोवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है। इन पर प्रतिदिन 8 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गो संरक्षण के लिए दी जाने वाली दैनिक राशि को 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। साथ ही उन्होंने उद्यमियों और सक्षम नागरिकों से गोशालाओं को गोद लेने की अपील भी की।
पशुपालकों का सम्मान और DBT से सहायता
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालकों और उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रदेशभर के 139 चयनित लाभार्थियों को वर्ष 2024-25 के ‘नंद बाबा पुरस्कार’ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
नई तकनीकों की प्रदर्शनी
महोत्सव में दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण से जुड़ी नई तकनीकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों, किसानों और उद्यमियों ने भाग लिया। प्रथम सत्र में गो-पूजन, प्रदर्शनी उद्घाटन और विभिन्न पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Author Profile

Latest entries
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
Breaking NewsMay 20, 2026सुलतानपुर दौरे पर सांसद रामभुआल निषाद का जनसंपर्क अभियान, जनता दरबार में सुनी समस्याएं; साहसी छात्र को किया सम्मानित
