सुलतानपुर। जिले के होनहार खिलाड़ियों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। सुलतानपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी कुशाग्र राव ने सीआईएससीई ज़ोनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत, अकादमी से जुड़े लोगों और परिजनों में खुशी का माहौल है।
अमीना ताइक्वांडो अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुशाग्र राव ने प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग (35-38 किलोग्राम) श्रेणी में दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 मई 2026 तक लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक राजाजीपुरम में किया गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, लेकिन कुशाग्र ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर दिया।
सीआईएससीई द्वारा जारी सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट में कुशाग्र राव को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
कुशाग्र की इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसपी चारू निगम ने कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासन, आत्मविश्वास और मेहनत की सीख देता है तथा सफलता का सबसे बड़ा आधार निरंतर अभ्यास और समर्पण होता है।
उन्होंने कहा कि कुशाग्र ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने कुशाग्र की प्रशिक्षिका अमीना बानो के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की भी विशेष सराहना की। एसपी ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके प्रशिक्षक की मेहनत और सही दिशा-निर्देशन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में मदद करती है।
इस उपलब्धि पर अमीना ताइक्वांडो अकादमी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सुधाकर सिंह, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मदन सिंह तथा सदस्य कांति सिंह ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रशिक्षिका अमीना बानो और कुशाग्र के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए यह सफलता एक प्रेरणा बनेगी।
खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि इसी प्रकार खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिलता रहा तो आने वाले समय में सुलतानपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम और अधिक रोशन करेंगे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsMay 23, 2026धोपाप घाट पर दर्दनाक हादसा: दाह संस्कार में शामिल होने गए युवक की गोमती नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Breaking NewsMay 23, 2026लंभुआ थाने के सामने लेखपाल का प्रदर्शन, परिवार संग सड़क पर लेटकर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
Breaking NewsMay 23, 2026सुलतानपुर में जर्जर पुल बना हादसे का सबब, अंदारायपुर-कटघरा मार्ग पर ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
Breaking NewsMay 23, 2026सुलतानपुर को मिली नई मुख्य राजस्व अधिकारी, सुरभि धवन संभालेंगी सीआरओ की जिम्मेदारी
