सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को कूरेभार मंडल में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, वरिष्ठजनों और सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।
अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश के विभिन्न क्षेत्रों में हुए परिवर्तन की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। साथ ही नागरिकों से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों, आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और किसान हित से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों और सम्मानित नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में भाजपा कूरेभार मंडल अध्यक्ष राजमणि मौर्य, मंडल महामंत्री सुशील कुमार पांडेय, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अरुण कुमार, मंडल उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, मंडल मंत्री श्रीमती अनीता यादव, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा जिला मंत्री एवं ठठेरी बाजार वार्ड के सभासद तथा कूरेभार विधानसभा सदर के मंडल प्रभारी दिनेश चौरसिया ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
