सुलतानपुर। जिले के चांदा थाना क्षेत्र में दो युवकों से जबरन “जय श्रीराम” के नारे लगवाने, उनके साथ मारपीट करने और लूटपाट करने के चर्चित मामले में पुलिस ने आखिरकार बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने और राजनीतिक दलों के लगातार दबाव के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मामले में पांचवें दिन कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपी की गिरफ्तारी की गई, बल्कि चांदा थानाध्यक्ष को भी हटाकर अपराध शाखा भेज दिया गया।
यह मामला पिछले कई दिनों से जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश की राजनीति और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ था। विपक्षी दलों द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों के बीच पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा था।
जानकारी के अनुसार चांदा थाना क्षेत्र में 4 जून को दो युवकों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई थी। आरोप है कि उनसे जबरन धार्मिक नारे लगवाए गए और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए लूटपाट भी की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।
हालांकि घटना 4 जून की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद 11 जून को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। शुरुआती स्तर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3) और 126(2) के तहत केस दर्ज किया था।
मामले में कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आरोप लगाया गया कि गंभीर आरोपों के बावजूद पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को कमजोर करने का प्रयास किया।
लगातार बढ़ते दबाव और जनप्रतिनिधियों की मांग के बाद पुलिस ने मामले की समीक्षा की। इसके बाद मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 229 तथा 7 सीएलए एक्ट (Criminal Law Amendment Act) की बढ़ोतरी की गई, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान चेकिंग के समय मरकहवा बाबा पुल सोनावा के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल निवासी थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
मामले में प्रारंभिक जांच के दौरान धाराओं के चयन और कार्रवाई में कथित हीलाहवाली को गंभीरता से लेते हुए चांदा थानाध्यक्ष अमृत मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। उन्हें अपराध शाखा भेज दिया गया है। धार्मिक नारे लगवाने, मारपीट और लूट के आरोपों से जुड़ा यह मामला जिले में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
