सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से संचालित विशेष संपर्क अभियान, “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इसौली विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से संपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
भाजपा नेत्री बबिता तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यक्तियों से मुलाकात की गई। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान राम सुमिरन यादव (पूर्व फौजी), शंभूनाथ पांडेय (पूर्व अध्यापक), ओमप्रकाश तिवारी (पूर्व कानूनगो), दुर्गेश पांडेय (पूर्व अध्यापक) तथा विवेक सिंह (पूर्व प्रधान) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, ग्रामीण उत्थान, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया। साथ ही आगामी चुनावों में भाजपा के समर्थन और सहयोग की अपील की गई।
जनसंपर्क कार्यक्रम के बाद पीपरगांव मंडल स्थित मां शीतला माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प भी लिया।
भाजपा नेत्री बबिता तिवारी ने कहा कि स्वच्छता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाएं नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व सम्मान का भी प्रतीक है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें तथा स्वच्छ भारत और हरित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना स्वच्छ और स्वस्थ समाज की कल्पना संभव नहीं है।
अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
