सुलतानपुर। विकासखंड कुड़वार की ग्राम पंचायत नौगवा रायतासी के पूरे गोसाईं गांव में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए इसौली विधायक ताहिर खान आगे आए हैं। आग लगने की घटना में कई परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया था, जिससे पीड़ित परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया था। विधायक द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार पूरे गोसाईं गांव निवासी राम अवध प्रजापति, रामप्रसाद प्रजापति एवं दशरथ प्रजापति के घर आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए थे। इस दर्दनाक हादसे में राम अवध प्रजापति आग बुझाने के प्रयास के दौरान झुलस भी गए थे। आग लगने से परिवारों की गृहस्थी, जरूरी सामान और अन्य संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था।
घटना की सूचना मिलते ही इसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक ताहिर खान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए तत्काल पहल की। विधायक ने अपने प्रतिनिधि एवं विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव को गांव भेजकर राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विधायक के निर्देश पर गांव पहुंचे स्वामीनाथ यादव ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रत्येक प्रभावित परिवार को तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही प्रशासन से भी पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।
राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला सचिव डॉ. सुरेश यादव, सेक्टर प्रभारी केशवराम यादव, युवा नेता प्रदीप यादव, सेक्टर प्रभारी देवनारायण यादव, राजेश प्रजापति, रिंकू प्रजापति और विजय राम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
