सुलतानपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत लम्भुआ कार्यालय परिसर में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद एवं अधिशाषी अधिकारी अमित सिंह सहित नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।
योग दिवस के इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच योग ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सक्षम है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
अधिशाषी अधिकारी अमित सिंह ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ती है तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव संभव होता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा समय-समय पर जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उद्देश्य को सफल बनाने का संदेश दिया। पूरे परिसर में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक जीवन के संकल्प के साथ किया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
