सुलतानपुर। नगर क्षेत्र में पावन आदि गंगा गोमती मैया के घाट पर निर्माणाधीन हनुमान घाट के निर्माण कार्य को लेकर गुणवत्ता संबंधी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि घाट के निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है तथा निर्माण कार्य में पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि घाट का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन स्नान और धार्मिक गतिविधियों के लिए करेंगे। ऐसे में यदि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं हुआ तो नदी के बहाव के दौरान कटान की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे भविष्य में जनसुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।नागरिकों ने मांग की है कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री एवं तकनीकी मानकों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता अथवा वित्तीय गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस संबंध में जब सुलतानपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि सहायक अभियंता (एई) को तत्काल निर्माण स्थल पर भेजकर गुणवत्ता एवं निर्माण कार्य की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यदि जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो संबंधित पक्षों की जवाबदेही तय होना तय माना जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
