सुलतानपुर। जनपद के गोसाईगंज बाजार स्थित जामा मस्जिद के पास पांचवीं मोहर्रम के अवसर पर गरीब सेवा समिति द्वारा भव्य शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गरीब सेवा समिति के प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष डॉ. नसीब खान ने की। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों को शरबत पिलाकर मानव सेवा और भाईचारे का संदेश दिया गया।
मोहर्रम के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के भावी उम्मीदवार गुड्डू खान ने कहा कि मोहर्रम का महीना त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देता है। इस महीने में लोग ताजिया बनाते हैं, जुलूस निकालते हैं तथा हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन की याद में मजलिसों का आयोजन करते हैं।
उन्होंने कहा कि मोहर्रम हमें नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। इस दौरान गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है। लोगों को बुराइयों और गलत कार्यों से दूर रहकर अल्लाह पाक की इबादत करनी चाहिए तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश फैलाना चाहिए।
शरबत वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी मोहर्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी इंसानियत और सत्य की रक्षा का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और एकता कायम की जा सकती है।
इस अवसर पर आबाद हाशमी, दिलशाद बाबा कादरी, दाउदपुर के कबीर अहमद, पप्पू भाई, दानिश अहमद, आदिल कुरैशी, मौलाना सोहेल साहब सहित अनेक सम्मानित नागरिक और समाजसेवी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJune 23, 2026RSS और सरकार पर बरसे पूर्व मंत्री मोईद अहमद, पेपर लीक से लेकर कोचिंग हादसों तक उठाए कई सवाल
BALDIRAIJune 23, 2026ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर पांडे बाबा धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Breaking NewsJune 23, 2026खेत के बीच लगे ट्रांसफार्मर से किसानों की बढ़ी परेशानी, फसल बर्बादी और जान-माल के खतरे को लेकर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
Breaking NewsJune 23, 2026सुलतानपुर में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन सख्त, 196 कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था की होगी व्यापक जांच
