सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ-गाजीपुर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना हुई। शराब के नशे में धुत एक स्कॉर्पियो चालक ने गलत दिशा से आकर एक पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप का एक सह-चालक घायल हो गया।
यह घटना बीती रात की है। स्कॉर्पियो (UP70 G U-1000) का चालक हेमंत सिंह पुत्र ललित सिंह, निवासी ओम गायत्री नगर, प्रयागराज, लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रहा था। वह शराब के नशे में था और खाना खाने के लिए होटल ढूंढ रहा था।
149 किमी पर, स्कॉर्पियो चालक ने गलत साइड से प्रवेश किया और पिकअप वाहन (UP32 P N-5646) को टक्कर मार दी। पिकअप का चालक कमलेश कुमार पुत्र शत्रुघ्न, निवासी फैयाजपुरा, बाराबंकी था, जिसके साथ सह-चालक मोहित पुत्र छोटेलाल भी था। ये लोग फतेहपुर, बाराबंकी से मिर्च लादकर मलिहाबाद, बक्सर (बिहार) जा रहे थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो और पिकअप दोनों गाड़ियां आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पिकअप में सवार सह-चालक मोहित को चोटें आईं। घायल मोहित को इलाज के लिए प्रभारी निरीक्षक दोस्तपुर, नारद मुनि सिंह के साथ सीएचसी दोस्तपुर भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर पीली पट्टी के अंदर कर दिया गया, जिससे यातायात सामान्य रूप से चालू हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर कई सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंचीं। इनमें पीआरवी, कोरल पेट्रोलिंग दोस्तपुर से सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे, जीआर नाइट पेट्रोलिंग से सुपरवाइजर सूर्य प्रकाश तिवारी अपनी टीम के साथ शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
