dr-shyama-prasad-mukherjee-birth-anniversary-tribute-program-sultanpur

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपा नेताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सुलतानपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर सोमवार को सुलतानपुर नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया गया। नगर मंडल की ओर से जिला पंचायत परिसर के पास आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। वक्ताओं ने कहा कि आज भी उनके विचार भारतीय राजनीति और राष्ट्रवाद की दिशा तय करने में प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प भी लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सीतासरन त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगजीत सिंह (छंगू), विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. एम.पी. सिंह, करुणा शंकर द्विवेदी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Suyash Chitranshi
Suyash Chitranshi