सुलतानपुर। महोबा में नीट की तैयारी कर रही एक दलित छात्रा के साथ हुई कथित अमानवीय घटना और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सोमवार को सुलतानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया।
सोमवार को लालडिग्गी स्थित कांग्रेस कार्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। जुलूस लालडिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट और डाकखाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि महोबा की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और महिलाओं व दलित वर्ग के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हो रही है।
कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने मांग की कि पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
कांग्रेस ने रखीं प्रमुख मांगें
-पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए।
-दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए।
-दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए।
-प्रदेश में महिलाओं और दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेटियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि जब तक महोबा की बेटी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
