सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने को लेकर गुरुवार को कादीपुर कस्बे में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया और विरोधी दलों पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
नगर पंचायत परिसर से शुरू हुई यह विरोध यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील और बाद में पटेल चौक तक पहुंची। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण के समर्थन में नारेबाजी करते हुए महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में अधिक अवसर देने की मांग उठाई।
भाजपा नेता सुनीता बरनवाल ने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल गिरने से विपक्षी दलों की मानसिकता पूरी तरह उजागर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी दल महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के बजाय केवल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा की गई कथित टिप्पणी की भी कड़ी निंदा की। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है और इस तरह की बयानबाजी से राजनीतिक वातावरण दूषित होता है।
इस अवसर पर राजेश गौतम ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य मधु, विजयलक्ष्मी शुक्ला, सावित्री सिंह, सुनीता उपाध्याय, प्रतिमा सिंह, गीता साहू, विनीत पांडेय और नीतू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक मौजूद रहे।
विरोध प्रदर्शन और पदयात्रा के दौरान कस्बे में राजनीतिक माहौल गर्म दिखाई दिया और लोगों के बीच महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चा होती रही।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
